google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बिहार : आरा रेलवे स्टेशन पर पिता-पुत्री की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी, तीनों की मौत

best

Tuesday, March 25, 2025

बिहार : आरा रेलवे स्टेशन पर पिता-पुत्री की हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी, तीनों की मौत

बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंगलवार शाम एक युवक ने पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गोली चलने के बाद कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी रही. पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण मानकर जांच कर रही है. 

बताया जा रहा है कि आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फुट ओवर ब्रिज से अनिल कुमार अपनी बेटी आयुषी उर्फ जिया के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर जा रहे थे. तभी एक युवक वहां पहुंचा और पिता-पुत्री को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है.

गोली लगने से मौके पर ही तीनों की मौत  

गोली की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई. रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अनिल कुमार (55), उनकी बेटी जिया कुमारी (18) और आरोपी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी अमन कुमार (22) के रूप में हुई है.

मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही पुलिस

बताया जा रहा है कि पिता अनिल अपनी पुत्री को छोड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जो दिल्ली जाने वाली थी. फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना स्थल पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे पुलिस भी पहुंच गई है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/EmfBles

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw