google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: यूट्यूब शो विवाद: दूसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना, फिर से मांगी माफी

best

Friday, March 28, 2025

यूट्यूब शो विवाद: दूसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए कॉमेडियन समय रैना, फिर से मांगी माफी

कमीडियन समय रैना यूट्यूब पर अपने एक शो के दौरान सोशल मीडिया 'इंफ्लुएंसर' रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गईं विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर दर्ज मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस के साइबर सेल के सामने पेश हुए. एक अधिकारी ने कहा कि रैना इस सप्ताह दूसरी बार, दोपहर के समय दक्षिण मुंबई में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए और उनका बयान दर्ज किया गया.

सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल को दिए अपने बयान में समय रैना ने कहा कि मेरा शो अभी बंद है, मुझे इस बात का दुःख है. हालांकि आने वाले दिनों में शो फिर से शुरू होगा और उसमें हम अच्छे से सारी चीजों का ध्यान रखेंगे, जो गलती हुई है, वैसी गलती अब अगली बार नहीं होगी.

महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों ने लगभग 7 घंटों तक समय रैना का बयान दर्ज किया.

अपने बयान में समय ने दूसरी बार भी यही बात कही कि जो भी शो में हुआ, वो शो के फ्लो में हुआ. उनका किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. जो भी बोला गया उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं.

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र साइबर सूत्रों के अनुसार समय रैना ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि शो में जज बनकर आने के लिए किसी को पैसे नहीं दिए जाते हैं. यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दोस्ती में आते हैं. उन्होंने बताया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो में आने के लिए सिर्फ राखी सावंत और दो अन्य लोगों को ही पैसे दिए गए थे.

समय रैना इससे पहले 24 मार्च को नवी मुंबई के म्हापे में एजेंसी के मुख्यालय में साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे.
Latest and Breaking News on NDTV

वेब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अश्लीलता को लेकर विवाद

राज्य पुलिस की साइबर और सूचना सुरक्षा इकाई इलाबादिया और अन्य के खिलाफ दर्ज अश्लीलता फैलाने के एक मामले की जांच कर रही है. इलाबादिया ने फरवरी में रैना के वेब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता और यौन संबंधों के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की थी. रैना, इलाहबादिया और यूट्यूब कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को कई शिकायतें मिली थीं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ATGvxQJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw