भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को कहा कि पॉलिसीधारकों को अपना प्रीमियम जमा करने की सुविधा देने के लिए उसकी शाखाएं सप्ताहांत और सोमवार को भी खुली रहेंगी. सोमवार को देश के कई हिस्सों में ईद के कारण अवकाश है.
एलआईसी ने एक बयान में कहा कि पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को एलआईसी के कार्यालय आधिकारिक कार्य समय के अनुरूप सामान्य परिचालन के लिए खुले रहेंगे.
यह कदम भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के 12 मार्च, 2025 को जारी परामर्श के अनुरूप उठाया गया है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/0r4oUGp
No comments:
Post a Comment