google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मेरठ जैसा कांड बनारस में भी, लड़की ने नए ब्वॉयफ्रेंड से करवाई पुराने प्रेमी की हत्या

best

Wednesday, March 19, 2025

मेरठ जैसा कांड बनारस में भी, लड़की ने नए ब्वॉयफ्रेंड से करवाई पुराने प्रेमी की हत्या

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी. विदेश में नौकरी करने वाला सौरभ राजपूत जब बेटी का बर्थ-डे मनाने पहुंचा तो उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या कर देगी. लेकिन सौरभ की पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर न केवल पति की हत्या की. बल्कि उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डाल ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया. पति की हत्या के बाद मुस्कान प्रेमी के साथ घूमने चली गई. अब जब यह कहानी सामने आई है तो लोगों में भयंकर गुस्सा है. मेरठ जैसी ही एक सनसनीखेज वारदात बनारस से भी सामने आई है. जहां एक लड़की ने नए ब्वॉयफ्रेंड से पुराने प्रेमी की हत्या करवा दी. 

जिसे बनाना चाहता था पत्नी, उसी ने कर दी मौत की प्लानिंग

दरअसल बनारस में होली की रात युवक को बुलाकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक युवक की प्रेमिका और उसके वर्तमान प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक की हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है. खास बात तो ये कि जिसे युवक पत्नी बनाना चाह रहा था, उसी ने उसके मौत की प्लानिंग कर दी.

होली की रात औसानगंज में गोली मारकर की थी हत्या

घटना होली की रात की है, जब वाराणसी के औसानगंज स्थित एक घर के पास दिलजीत उर्फ रंगोली नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे. घटना के बाद काफी बवाल हुआ और फिर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. 

एक महीने पहले रची थी साजिश, वीडियो कॉल में हथियार भी देखा था

अपराधियों की तलाश में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया. दअरसल युवक की गर्लफ्रेंड ने ही अपने नए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर होली से एक महीने पहले ही उसकी हत्या की प्लानिंग की और वीडियो कॉल पर असलहा भी दिखाया और फिर होली की रात को युवक को घर के नीचे बुलाकर सीने में गोली दाग दी जिससे दिलजीत की मौत हो गई .

पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ के बाद पकड़ा. इस हत्या में शामिल दूसरी आरोपी लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे जैतपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी के सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से लकड़मंडी तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह गिरफ्तार किया. हालांकि अभी तक असलहा बरामद नहीं हुआ है जिसे जल्द ही पुलिस बरामद करने का दावा कर रही है.

एक की मौत, दो को जेल से लव ट्रायंगल का अंत

एडीसीपी काशी सरवण टी ने उक्त मामले की पुष्टि की है. फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो चुके है पर अपने एक आशिक से दूसरे आशिक को जान से मारने की प्लानिंग करने वाली खूनी प्रेमिका भी अब सलाखों के पीछे है और लव ट्रायंगल का अंत एक की मौत और दो लोगों के जेल जाने के साथ हुई.

यह भी पढ़ें - हटो, जाने दो... मेरठ पुलिस बचाती रही, वकीलों ने कोर्ट में ही साहिल को पीटा, देखें Video



from NDTV India - Latest https://ift.tt/u9etQ4z

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw