google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अमित शाह ने जेएनपीटी बंदरगाह, असम उर्वरक परियोजना पर कैबिनेट के फैसले की सराहना की

best

Wednesday, March 19, 2025

अमित शाह ने जेएनपीटी बंदरगाह, असम उर्वरक परियोजना पर कैबिनेट के फैसले की सराहना की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में चौक को जेएनपीए बंदरगाह से जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से देश की ‘तेज गति से बढ़ रही' नीली अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और मुंबई एवं पुणे के आसपास विकास और रफ्तार पकड़ेगा. बुधवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए कई फैसलों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने यह भी कहा कि असम के नामरूप में नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स को मंजूरी मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इससे उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति होगी और निर्यातक के रूप में पूर्वोत्तर की क्षमता बढ़ेगी.

गृहमंत्री ने ‘एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने आज महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट से चौक तक 6-लेन ग्रीनफील्ड उच्च गति राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी देकर हमारे समुद्री उद्योग में नयी ऊर्जा का संचार किया है. उन्होने कहा कि यह निर्णय बंदरगाहों की माल ढुलाई क्षमताओं को बढ़ाकर हमारी बढ़ती नीली अर्थव्यवस्था को गति देगा, साथ ही साथ मुंबई और पुणे के आसपास नये सिरे से विकास को बढ़ावा देगा. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मोदी जी को धन्यवाद.

एक अन्य पोस्ट में शाह ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा असम के नामरूप में नये ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स को मंजूरी दिए जाने पर पूर्वोत्तर (क्षेत्र) को बधाई. उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोत्साहन योजना को मंजूरी देने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XMtucFb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw