google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अयोध्या में रामनवमी पर कब होगा श्रीरामलला का महाभिषेक,  महाश्रृंगार, आरती, हर बात जान लें 

best

Saturday, April 5, 2025

अयोध्या में रामनवमी पर कब होगा श्रीरामलला का महाभिषेक,  महाश्रृंगार, आरती, हर बात जान लें 

Ayodhya Ram Mandir Ram Navmi:अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां पूरी हो गईं हैं. श्रीराम जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है. पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं. हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं. सुरक्षा के लिए कई जगह कैमरे लगाए गए हैं. ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. मल्लाह और वेंडर सभी की सुरक्षा के पहलुओं को देख रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं.

अयोध्या में रामनवमी की क्या है तैयारी

गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ तालमेल करके सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. भीड़ प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामपथ तक जोन में बंटे हुए हैं. आवश्यकता पड़ने पर इंटरनल डायवर्जन भी किए जाएंगे.

रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. रामनवमी के दिन मंदिर में होने वाले 'सूर्य तिलक' अनुष्ठान की विशेष महिमा होगी, जिसे विश्व भर के श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे.

अयोध्या के राम मंदिर में कौन-कौन से कार्यक्रम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामनवमी के दिन सुबह 6 बजे श्रीरामलला का पवित्र जल, पंचामृत और औषधियों से अभिषेक किया जाएगा. इसके बाद, 9:30 से 10:30 बजे तक विशेष श्रृंगार और भोग अर्पण होगा. दोपहर 12 बजे, जब श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, विशेष आरती और छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे. सूर्य तिलक चार मिनट तक होगा.राजकुमार की तरह रामलला बालक राम का श्रृंगार होगा. रामलला पीले रंग का विशेष वस्त्र धारण करेंगे. बालक राम सोना , चांदी , हीरा , माणिक्य , पन्ना , मोती जड़ित आभूषण धारण करेंगे. श्रीराम लला मंदिर को विभिन्न रंग के फूलों से सजाया गया है. अयोध्या के मंदिरों में सुबह से बधाई गायन होगी. शाम के समय राम कथा पार्क के बगल चौधरी चरण सिंह घाट पर 2 लाख दीए से दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mjqzron

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw