google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जयसूर्या का मैदान पर वो खौफ! जब PM मोदी ने भी कहा- T20 को तो आपने ही जन्म दिया है

best

Sunday, April 6, 2025

जयसूर्या का मैदान पर वो खौफ! जब PM मोदी ने भी कहा- T20 को तो आपने ही जन्म दिया है

PM Modi with Sri Lankan cricketers: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या अपने समय से सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक रहे हैं. उनकी ताबड़तोड़ बैंटिग से पूरी दुनिया के गेंदबाज दहशत में रहते थे. हाल ही में जब वो अपने साथियों के साथ पीएम मोदी से मिले तब भारतीय प्रधानमंत्री ने जयसूर्या की उस बेखौफ बल्लेबाजी को याद किया. साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि टी-20 क्रिकेट को तो आपने जन्म दिया है. 

1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम से सदस्यों से मिले पीएम मोदी

दरअसल श्रीलंका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1996 क्रिकेट वर्ल्ड कप के विजेता टीम के सदस्यों से विशेष बातचीत की. PM मोदी के साथ हुई इस बातचीत में श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रहे सनथ जयसूर्या, चमिंडा वास, अरविंद डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू, रविंद्र पुष्पकुमारा, उपुल चंदाना, कुमार धर्मसेना और रोमेश कालूवितराना शामिल रहे. 

आपके आक्राकम खेल ने टी-20 क्रिकेट के जन्म को प्रेरित कियाः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर बताया कि भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत और श्रीलंका की 1996 की वर्ल्ड कप विजय ने वैश्विक क्रिकेट परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाए. उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई टीम के 1996 वर्ल्ड कप में आक्रामक और नवाचारपूर्ण खेल ने दरअसल टी20 क्रिकेट के जन्म को प्रेरित किया. 

बम विस्फोट के बाद भारत के दौरे का भी किया उल्लेख

उन्होंने 1996 में भारत के श्रीलंका दौरे का भी उल्लेख किया, जब बम विस्फोट के बावजूद भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था, इसे उन्होंने खेल भावना और स्थायी दोस्ती का प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री ने 2019 के आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका का दौरा करने का उदाहरण दिया और कहा कि भारत की भावना हमेशा एक जैसी रहती है.

जाफना में क्रिकेट मैदान के विकास में सहयोग मांगी

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तरी श्रीलंका, विशेषकर जाफना में एक उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट मैदान के विकास में सहायता की अपील की. खिलाड़ियों ने भारत द्वारा श्रीलंका के आर्थिक संकट के समय में दी गई उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी बोले- पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा है भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने 'पड़ोसी पहले' नीति को फिर से दोहराया और उदाहरण के रूप में म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप के बाद भारत द्वारा की गई सहायता का हवाला दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट किया कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ मजबूत और स्थायी संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी

  • पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर मार्वन अटापट्टू ने कहा, "यह एक असाधारण मुलाकात थी. हां, हम भाग्यशाली हैं. हमने दुनिया की यात्रा की है, कई क्रिकेटरों और दिग्गजों से मुलाकात की है, लेकिन एक राष्ट्राध्यक्ष और मजबूत नेता से मिलना, जिसने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, एक सपना सच होने जैसा था. आज शाम प्रधानमंत्री से मिलना सम्मान और सौभाग्य की बात थी."
  • पूर्व श्रीलंकाई विकेटकीपर रोमेश कालूवितराना ने पीएम मोदी से मुलाकात को उत्साहजनक बताया. उन्होंने कहा, "जब से पीएम मोदी सत्ता में आए हैं, बहुत सी चीजें बेहतर हुई हैं. इससे श्रीलंका को भी बहुत लाभ हुआ है."
Latest and Breaking News on NDTV
  • पूर्व श्रीलंकाई पेसर चमिंडा वास ने कहा, "1996 विश्व कप विजेता टीम के रूप में, उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात थी. हमने 1996 विश्व कप जीत और उस टूर्नामेंट में भारत को कैसे हराया, इस बारे में बात की. हमने श्रीलंकाई क्रिकेट के भविष्य पर भी चर्चा की और बातचीत वाकई अच्छी रही."
  • 1996 विश्व कप के स्टार और श्रीलंका के पूर्व बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने कहा, "1996 की क्रिकेट टीम के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करना एक शानदार अवसर था. हमने कुछ चीजों पर चर्चा की और अपने क्रिकेट के बारे में बात की. यह हमारे लिए एक शानदार मुलाकात थी और एक बेहतरीन अनुभव भी था. पीएम मोदी ने भारत में किए गए अपने कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया."

यह भी पढ़ें - रक्षा, ऊर्जा, मंदिरों का विकास... भारत-श्रीलंका के बीच 7 अहम समझौतों पर मुहर; जानें क्या-क्या हुई डील



from NDTV India - Latest https://ift.tt/OAtx9lu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw