रुद्रप्रयाग जिला ओडीएफ यानी खुले में शौच मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन जिले में दूरदराज के गांवों की बात तो दूर, चारधाम यात्रा के पड़ाव मयाली बाजार में भी लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं. घर-घर में शौचालय होने के दावे किए जा रहे हैं, मगर ये सिर्फ कागजों तक ही सीमित हो कर रह गए हैं. स्वच्छता को लेकर भी प्रशासन के दावे झूठे साबित हो रहे हैं. खुले में शौच और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण यहां की तस्वीर पूरी तरह से बदरंग हो चली है. स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों के लिए यहां घूमना-फिरना मुश्किल हो गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2SG0yuU
No comments:
Post a Comment