google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम-किसान लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष अतिथि होंगे शामिल 

best

Friday, August 11, 2023

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम-किसान लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष अतिथि होंगे शामिल 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पीएम-किसान लाभार्थियों सहित देशभर के लगभग 1,800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे. इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘वाइब्रेंट विलेजेज' के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में शामिल मजदूरों और खादी क्षेत्र के श्रमिकों सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है.

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल 15 अगस्त को लाल किले पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण में देशभर से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे.''

सीमा सड़क संगठन के कर्मियों और अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में मदद करने वाले और काम करने वालों को इस साल नयी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उनके जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है.

पीएम-किसान योजना का उद्देश्य देशभर में खेती योग्य भूमि वाले सभी पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सालाना 6,000 रुपये की राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे अंतरित की जाती है.

ये भी पढ़ें:-
Exclusive : ''नॉर्थ ईस्ट का विकास बढ़ा और बाकी भारत पर विश्वास बढ़ा'' - असम CM हिमंता बिस्वा सरमा
"डर लग रहा है, तुम जल्दी आओ..": जादवपुर के छात्र ने गिरने से एक घंटे पहले मां से कहा था



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nW9wSQt

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw